हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, गांव गांव फूंकेंगे सीएम का पुतला
हरदा: जिले के किसान लगातार सरकार से मांग कर रहे है। की समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी हो। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ध्यान इस ओर नहीं दिया। किसानो की नजर टिकी हुई थी कि कैबिनेट बैठक में मूंग खरीदी को लेकर चर्चा होगी। लेकिन नहीं हुई।
इस साल हरदा जिले में सर्वाधिक 1.45 लाख हेक्टेयर में मूंग की बोवनी किसानों ने की है, लेकिन सरकार ने अब तक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इससे किसानों में आक्रोश है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए किसान आक्रोश मोर्चा के सदस्य बुधवार से कृषि उपज मंडी में 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना देंगे, वहीं गांव- गांव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला फूंका जाएगा।
किसान आक्रोश मोर्चा के सुभाष जांगू, रामजीवन बाष्ट ने कहा किसानों को मंगलवार को पचमढ़ी में हुई कैबिनेट बैठक में उम्मीद थी कि सरकार किसानों के हित में फैसले लगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।