jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

एमपी में बस संचालन फिर शुरू, मांगें मानी गईं; अधिसूचना पर फिलहाल रोक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। मुख्यमंत्री से मुलाकात एवं विस्तृत चर्चा के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है। अब होली में आवागमन की प्रदेश वासियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

सबके हितों की करेंगे रक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले, इसलिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा।

- Install Android App -

बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं का निकाला जायेगा हल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं और कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं, कठिनाईयों और समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।

सीएम ने दिया सूचना और अधिसूचना को होल्ड करने का निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सकारात्मक बातचीत, अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं उपर्युक्त सूचना और अधिसूचना को होल्ड करने का आश्वासन मिलने के बाद मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने आगामी 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाली बस हड़ताल वापस ले लेने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने विषय का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से आभार भी जताया। बैठक में सचिव परिवहन श्री मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।