ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर... महिला ने टोल प्लाजा मे घुसकर कर्मचारी को जड़े 7 थप्पड़ - सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल खिरकिया: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई विशाल सभा एवं ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

नंद घर आनंद भयो,जय हो नंदलाल की” गीत गाकर श्रद्धालुओं ने मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव ! भागवत कथा में कल होगा गोवर्धन पूजा,अन्नकूट उत्सव

हरदा – भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात को 12 बजे मथुरा के कारागार में माता देवकी एवं पिता वासुदेव की आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ।इस दौरान कारागार के द्वार खुल गए।उसी समय गोकुल के निवासी नंद की पत्नी यशोदा ने भी एक कन्या को जन्म दिया।कृष्ण जन्म के समय दिव्य प्रकाश हुआ,भगवान ने अपने विराट रूप के दर्शन कराकर वासुदेव को बालक कृष्ण को नन्द ग्राम ले जाने का निर्देश दिया।भगवान का जन्म पृथ्वी पर बढ़ रहे पापाचार को खत्म कर धर्म की स्थापना करना था।

- Install Android App -

यह बात नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा चल रही भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को आचार्य नारायण साकल्ले ने कही।उन्होंने कहा कि भगवान का जन्म मानव जाति के कल्याणार्थ हुआ है।भगवान कृष्ण के जन्म के समय व्यासपीठ से गाये गए भजन “नंद घर आनंद भयो,जय हो नंदलाल की” गीत पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया,वही एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाइयां दी ।श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण को पालने में झुलाया।कृष्ण जन्म के पहले भक्त प्रहलाद की कथा,नरसिंह अवतार,हिरण्यकश्यप वध की कथा हुई।वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम राम जन्म की कथा की गई।राम जन्म के समय भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला स्तुति पर वातावरण भक्तिमय हो गया।

कथावाचक द्वारा गाये “जन्मे है आज रघुरैया अवध में,बाजे बधाइयां” गया,श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।आयोजक दीपक शुक्ला ने बताया कि भागवत कथा रोजाना 1 बजे से शुरू होगी,कथा का समापन 13 नवंबर को होगा।उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।