jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 18 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Dindori Accident : डिंडौरी में पिकअप पलटने से 14 लोगो की मौत, 20 घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 डिंडौरी : जिले में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। शहपुरा थाना अंतर्गत ग्राम अमहाई देवरी के लोग मंडला जिले के मसूर घुघरी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां बुधवार की रात वापिस घर की ओर लौट रहे थें रात करीब 1.30 के दरम्यानी तेज रफ्तार के कारण पिकअप वाहन घाट में अनियंत्रित होकर पलट कर 20 फिट नीचे खेतों में जा गिरा । वाहन चालक भी घायल हो गया। पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 घायल हो गए।पुलिस को सूचना देर से मिलने पर मौके पर पहुंची। इस दौरान करीब एक से डेढ़ घंटे तक घायल वहां तड़पते रहे। इस हादसे में एक ही गांव के 11 लोगो की मौत हुई है।

घटना पर शीर्षस्थ नेताओं ने दुख व्यक्त किया –

- Install Android App -

महामहिम राष्ट्रपति ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों। राष्ट्रपति

घटना पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के डिंडोरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सीएम ने की राहत राशि की घोषणा प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों जनों को 4-4 लाख रुपये का राहत राशि देने का ऐलान किया है। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा भी 20-20 हजार रुपये देने की बात कही गई। इस हादसे पर पीएम नरेंद्र माेदी और उपराष्‍ट्रपति जगदीश धनखड़ ने दुख जताया है।पुलिस ने वाहन चालक पिकअप मालिक अजमेर टेकाम को गिरफतार कर लिया है।