jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर 

हरदा : मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है। यह अभियान 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है , जिसका उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाते हुए उनके आवेदन एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित कराना है।

इस अभियान की समस्त कार्यवाही CM हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त एवं उनका निराकरण किया जा रहा है।

अभियान को चार चरणों में संचालित किया जा रहा है,

प्रथम चरण: 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 – ग्राम पंचायत/नगरीय वार्ड स्तर पर आवेदन संग्रह एवं पंजीयन

द्वितीय चरण: 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 – क्लस्टर/जोन स्तर पर शिविर एवं निराकरण

- Install Android App -

तृतीय चरण: 16 मार्च से 26 मार्च 2026 – विकासखंड/नगर स्तर पर शिविर एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण

चतुर्थ चरण: 26 मार्च से 31 मार्च 2026 , जिला स्तर पर इसी क्रम में अंतिम निराकरण 26 मार्च 2026 को जिला स्तरीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभा कक्ष में प्रातः 11.00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

अभियान अंतर्गत नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे शिविर रोस्टर के अनुसार आवेदन पंजीकृत कर सकते हैं।

इस अभियान में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र आवेदनों का 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जिला पंचायत हरदा में होने वाले शिविर में सहभागिता करें।