jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

खेलो म.प्र. यूथ गेम्स के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रारम्भ

हरदा : मध्य प्रदेश का ओलम्पिक खेलो म.प्र. यूथ गेम्स के दूसरा चरण के तहत शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि जिला स्तर पर खो खो, रस्साकसी, बॉस्केट बाल एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, पिट्टू एवं टेबल टेनिस,खेलो का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष शर्मा, कबड्डी व पिट्ठू संघ अध्यक्ष श्री गिरिजाशकर राजपूत, क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट,

फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेश बिलिया, सचिव खो खो संघ श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, मलखम संघ अध्यक्ष श्री राजकुमार चंदेल एवं ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को अपने उद्बोधन में कहा कि खेलने के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिक पानी पीए, समय पर नींद ले, साफ संतुलित भोजन समय पर लें, जो प्रत्येक खिलाड़ी के लिए आवश्यक है।

ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने बताया कि खो खो बालिका वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड हरदा व दूसरा स्थान विकासखंड टिमरनी तथा बालक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड खिरकिया, दूसरा स्थान विकासखंड हरदा व तीसरा स्थान विकासखंड टिमरनी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार बॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड टिमरनी व दूसरा स्थान विकासखंड हरदा,

पिट्टू बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिकासखंड हरदा व दूसरा स्थान विकासखंड टिमरनी, पिट्टू बालिका वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड टिमरनी, दूसरा स्थान विकासखंड खिरकिया व तीसरा स्थान विकासखंड हरदा, बास्केट बॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड खिरकिया व दूसरा स्थान विकासखंड हरदा ने प्राप्त किया।

- Install Android App -

रस्साकसी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड टिमरनी व दूसरा स्थान खिरकिया, रस्साकसी बालक वर्ग में प्रथम स्थान विकासखंड खिरकिया व दूसरा स्थान विकासखंड टिमरनी, टेबल टेनिस बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पूर्वी अग्रवाल,

दूसरा स्थान धारा अग्रवाल व तीसरा स्थान सिया अग्रवाल, बालक वर्ग टेबल टेनिस में प्रथम स्थान अक्षत गोयल, दूसरा स्थान आरुष बंसल व तीसरा स्थान प्रख्यात अग्रवाल ने प्राप्त किया।

बालिका वर्ग 100 मीटर में प्रथम स्थान राधिका औंकार, 200मीटर में प्रथम स्थान दीक्षा टेमरे, 400 मीटर में प्रथम स्थान राधिका ओंकार, 800 मीटर में प्रथम स्थान तनुश्री तिवारी, 1500मीटर में प्रथम स्थान पलक कुशवाहा व 3000 मीटर में प्रथम स्थान रुचि कोरे ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार बालक वर्ग 100 मीटर में प्रथम स्थान पूर्वांश तिवारी, 200 मीटर में प्रथम स्थान आकाश चौहान, 400 मीटर में बसंत मालिक, 800 मीटर में प्रथम स्थान देवेंद्र सेजकर, 1500 मीटर में पीयूष दशोरे व 3000 मीटर में कृष्ण किशोरे ने प्राप्त किया।

गोला फेंक बालक वर्ग में प्रथम स्थान सक्षम सोलंकी, बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रथम स्थान सुनीता मीना, चकती फेंक बालक वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष कैथवास, बालिका वर्ग चकती फेंक प्रथम स्थान हर्षिता राय, भाला फेंक बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक काजले,

बालिका वर्ग भाला फेंक में प्रथम स्थान सुनीता मीना, बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम स्थान नरेंद्र विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। सुश्री खान ने बताया कि 18 जनवरी को जिला स्तरीय बैडमिंटन, योग मलखम एवं क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कि जाएगी ।