jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा : विकास नगर स्थित मां शारदा विद्या हाई सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस का आयोजन संपन्न,,

हरदा।विकास नगर स्थित मां शारदा विद्या हाई सेकेंडरी स्कूल में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी राजा रंगारे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमला सोनी ने की। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों को शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी ने बाल विवाह मुक्त भारत के उद्देश्यों से उपस्थित बालिकाओं को अवगत कराया तथा बाल विवाह के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कानूनी दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी।

- Install Android App -

पर्यवेक्षक पूजा चौहान ने किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चर्चा करते हुए उनके कौशल विकास एवं दक्षता उन्नयन पर विशेष जोर दिया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा सोनी ने बालिकाओं के करियर विकल्प, शिक्षा एवं भविष्य निर्माण पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र सिंह तोमर, अध्यापिका शीतल शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ, समाज सेविका कमला सोनी, प्रभारी परियोजना अधिकारी भारती भल्लावी, पर्यवेक्षक पूजा चौहान एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।