jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “पोषण प्रहरी अभियान” अंतर्गत आज कलेक्टर महोदय के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Harda : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “पोषण प्रहरी अभियान” अंतर्गत आज कलेक्टर महोदय के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, दानदाता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख बंधु उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में चिन्हित कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाने हेतु सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर महोदय द्वारा उपस्थित समाजसेवियों एवं दानदाताओं से अपील की गई कि वे अपनी स्वेच्छा एवं क्षमता अनुसार ब्लॉक स्तर पर कुपोषित बच्चों को “गोद” लेकर उनके पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार में सहभागी बनें।

- Install Android App -

इस अवसर पर बच्चों को पोषण आधारित खाद्य सामग्री किट उपलब्ध कराने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण आहार वितरण एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने हेतु सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवियों एवं दानदाताओं ने अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।

कलेक्टर महोदय ने कहा कि कुपोषण के विरुद्ध यह अभियान केवल शासकीय प्रयास नहीं बल्कि सामाजिक जनभागीदारी का एक सशक्त माध्यम है। समाज के सहयोग से प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुपोषित बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजा रंगारे द्वारा बताया गया कि अभियान अंतर्गत निरंतर मॉनिटरिंग, पोषण परामर्श, पोषण किट वितरण एवं समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में सभी संबंधित विभागों एवं समाज के सहयोग से अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है।