jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

हरदा: जिले की शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे जिले के अधिकारी, हर माह की 15 तारीख को कलेक्टर को देना होगा रिपोर्ट

हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि वे निर्धारित प्रपत्र में दिये गये बिन्दुओं के संबंध में जानकारी भरकर हर माह की 15 तारीख तक कलेक्टर कार्यालय में जमा करायेंगे।

इस संबंध में जारी आदेश अनुसार सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी के निरीक्षण के लिये तहसीलदार टिमरनी की ड्यूटी लगाई गई है जबकि रहटगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार रहटगांव करेंगे।

- Install Android App -

उप स्वास्थ्य केन्द्र चौकड़ी के लिये तहसीलदार हरदा, उप स्वास्थ्य केन्द्र करताना व टेमागांव के लिये विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टिमरनी, उप स्वास्थ्य केन्द्र खमगांव के लिये तहसीलदार रहटगांव, उप स्वास्थ्य केन्द्र मनियाखेड़ी के लिये सीईओ जनपद टिमरनी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र नजरपुरा के लिये जिला आयुष अधिकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्रगांव के लिये प्राचार्य हाई स्कूल महेन्द्रगांव, उप स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुरा के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली, उप स्वास्थ्य केन्द्र पड़वा व बमनगांव के लिये बीईओ खिरकिया की ड्यूटी लगाई गई है।

उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपलिया खुदिया के निरीक्षण के लिये सीईओ जनपद खिरकिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र मांदला के लिये तहसीलदार खिरकिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र जटपुरा के लिये सीडीपीओ खिरकिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र मुहालकला के लिये नायब तहसीलदार खिरकिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र कमताड़ा व कनारदा के लिये कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की ड्यूटी लगाई गई है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पलासनेर के लिये जिला आपूर्ति अधिकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कांकरिया के लिये बीईओ हरदा, उप स्वास्थ्य केन्द्र खामापड़वा के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, उप स्वास्थ्य केन्द्र बालागांव के लिये उप संचालक पशु चिकित्सा तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र बैड़ी के लिये जिला आबकारी अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।