ब्रेकिंग
घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

हरदा: सवा लाख कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य को लेकर संयुक्त मोर्चा को दिए दायित्व – जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के निंमित्त सयुंक्त मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न हुई।

- Install Android App -

हरदा – भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हर 6 वर्ष बाद भाजपा अपने नये सदस्यों को जोड़कर पार्टी की रीति निति से अवगत कराते हुए कार्यकर्ता तैयार करती है। 2 सितम्बर 2024 से राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्यता लेकर इस अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगे उसके पश्चात देशभर में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करवा कर प्राप्त होने वाली लिंक से फार्म पूर्ण करने पर सदस्य बनाएगे । नमो एप की बेवसाइड एवं क्यू आर कोड स्केन करने के साथ भी सदस्यता फार्म भरा जा सकता है।

कल से प्रारंभ होने वाले इस अभियान के लिए जिले के प्रत्येक पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारीयों को इस अभियान के लिए दायित्व सौंप गए इसी कड़ी में संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण कार्यशाला में विस्तृत रूप से सदस्यता अभियान की जानकारी जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी देवी सिंह साखला ने दी , संचालन राजेश गोदारा ने किया आभार सुनील दुबे ने माना इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।