jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा: महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

हरदा / मानव तस्करी रोकने के उद्देश्य से गठित महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोबिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी सहित समिति के अन्य सदस्यगण अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर के साथ-साथ पुलिस थानों के नम्बर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों व अन्य प्रमुख स्थानों पर अंकित कराये जायें। उन्होने महिलाओं व बच्चों की सहायता के लिये ये नम्बर रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अंकित कराने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने जिला टास्क फोर्स समिति के उपस्थित सदस्यों से कहा कि सभी मिलकर महिलाओं को मानव तस्करी से बचाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करें और यदि मानव तस्करी का कोई भी प्रकरण किसी की नजर में आता है तो जिला प्रशासन को तत्काल अवगत करायें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि परिवारों द्वारा बेची/तस्करी की जा रही महिलाओं और बालिकाओं की गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिये शासन के निर्देश पर टास्क फोर्स समिति कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के सीईओ, महाविद्यालय और आईटीआई के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक, श्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी शामिल किया गया है। यह समिति महिलाओं व बालिकाओं की मानव तस्करी रोकने के संबंध में कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी।