jhankar
ब्रेकिंग
खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को सोमगांवकला में लगेगा शिविर जिला चिकित्सालय हरदा में क्लब फुट शिविर आयोजित, 5 बच्चों का हुआ उपचार खामापड़वा में 2.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश पीएम श्री कॉलेज हरदा में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित खेल मैदान की मांग को लेकर टिमरनी से खिलाड़ियों ने हरदा तक निकाला पैदल मार्च

महाकाल मंदिर में लागू होगा ड्रेस कोड; अब पुजारी-पुरोहित भी एक ड्रेस में नजर आएंगे

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में अब कर्मचारियों के साथ-साथ पुजारी, पुरोहित और उनके प्रतिनिधि भी एक जैसी ड्रेस में नजर आएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह अहम फैसला लिया है।

मंदिर समिति के अनुसार, अब मंदिर परिसर में सेवा देने वाले सभी अधिकृत लोगों चाहे वे कर्मचारी हों, पुजारी, पुरोहित या उनके सहायक हो सभी के लिए ड्रेस कोड और आईडी कार्ड अनिवार्य किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान सभी को अपना आईडी कार्ड पहनना जरूरी होगा।

पहले नहीं था कोई ड्रेस कोड

- Install Android App -

वर्तमान में महाकाल मंदिर समिति में 16 रजिस्टर्ड पुजारी, 22 पुरोहित और 45 प्रतिनिधि हैं। अब तक इनके लिए कोई तय ड्रेस कोड नहीं था, लेकिन नई व्यवस्था के तहत सभी एक निर्धारित पोशाक में नजर आएंगे। इससे यह साफ रहेगा कि मंदिर में कौन अधिकृत है और कौन नहीं।

अनधिकृत प्रवेश पर लगेगी रोक

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि जिस तरह सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी ड्रेस कोड में रहते हैं, उसी तरह अब पुजारी-पुरोहित भी ड्रेस कोड में होंगे। उन्होंने कहा कि कई बार अनधिकृत लोग पुजारी बनकर मंदिर परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे व्यवस्था और सुरक्षा प्रभावित होती है। इस नई व्यवस्था से ऐसी स्थिति पर रोक लगेगी और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी। मंदिर समिति का मानना है कि ड्रेस कोड और आईडी सिस्टम से व्यवस्था में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी।