jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को सोमगांवकला में लगेगा शिविर जिला चिकित्सालय हरदा में क्लब फुट शिविर आयोजित, 5 बच्चों का हुआ उपचार खामापड़वा में 2.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश पीएम श्री कॉलेज हरदा में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित खेल मैदान की मांग को लेकर टिमरनी से खिलाड़ियों ने हरदा तक निकाला पैदल मार्च टिमरनी में निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और भारी वाहनों से आमजन परेशान हरदा में घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान की शुरुआत

खेल मैदान की मांग को लेकर टिमरनी से खिलाड़ियों ने हरदा तक निकाला पैदल मार्च

रास्ते SDM ने रोककर दिया समस्या के समाधान का दिया भरोसा

टिमरनी। शहर में में खेल मैदान की समस्या कई दशकों से बनी हुई है। इसको लेकर पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन आज तक स्थाई समाधान नहीं निकला। इसी मांग को लेकर आज फिर छात्र और खिलाड़ी सड़कों पर उतर आए और गांधी टोपी पहनकर टिमरनी से हरदा कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।1985 से 1995

तक के समय अंतराल मे शहर के मध्य बने राधास्वामी हाई स्कूल के मैदान में मौखिक अनुमति से शहर के खिलाडी रोज अभ्यास कर लेते फिर क ई बार स्कूल से अनुमति लेनी पड़ती तो फिर विवाद भी हुए खैर प्रशासन के सहयोग से अभी तक खेल मैदान की सुविधा मिलती रही है पर समस्या का स्थाई समाधान अभी तक नही निकल पाया।

हक के लिए आवाज – गांधी टोपी पहनकर निकले खिलाड़ी, फॉरेस्ट बायपास पर रोका गया

टिमरनी में वर्षों से खेल मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ी लंबे समय से मैदान की कमी से जूझ रहे हैं। खेल प्रतिभाएं सुविधाओं के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। इसी मांग को पूरा न होने से आक्रोशित खिलाड़ियों ने आज मंगलवार को गांधीवादी तरीके से आंदोलन अपनाया।

खिलाड़ियों ने सिर पर गांधी टोपी पहनी और टिमरनी के सूर्य टावर के पास हाथों में तख्ती लेकर एकत्र हुए। वहां से उन्होंने क्लेक्टरेट कुमार सत्यम से मिलने के लिए हरदा तक पैदल मार्च शुरू किया, ताकि क्लेक्टर से समस्या का समाधान हो सके।

- Install Android App -

सूचना मिलते ही एसडीएम चिरामान खिलाड़ियों से मिलने के लिए जनसुनवाई छोड़कर निकले। तब तक खिलाड़ियों का जत्था लगभग 10 किमी की दूरी तय कर चुका था। एसडीएम चिरमान ने फॉरेस्ट बायपास के पास उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

SDM की चर्चा के बाद स्थगित की पैदल यात्रा, कार्रवाई का दिया भरोसा

एसडीएम ने सड़क पर ही खिलाड़ियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों को वापस टिमरनी लौटने और मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

एसडीएम के इस आश्वासन के बाद खिलाड़ियों ने पैदल यात्रा स्थगित कर दी और वापस टिमरनी लौट आए। पैदल मार्च में दीपक पटवारी, अंकित जोशी, पार्थ पुनीत जायसवाल, जितेंद्र सोनकिया, दीपक गौर, एडवोकेट संजय पंचा, अशोक पंचार, राघव नाथ, बंटी रघुवंशी, रंजीत धुर्वे, शीतल चौहान, दौलत कैवट सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे।

सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही खेल प्रतिभाएं

अंकित जोशी, दीपक पटवारी ने कहा कि टिमरनी में खेल मैदान नहीं होने से नियमित अभ्यास और खेल गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। खेल की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए भटकना पड़ता है। लगातार मांग उठाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस कारण उन्हें जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पैदल यात्रा निकालनी पड़ी।

।ज्ञात हो कि टिमरनी में दशको से लिखित खेल मैदान की मांग के लिए खिलाड़ियों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।