jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

तबाही का मंजर: हिमस्खलन में फंसे 50 श्रमिको बचाया 4 की मौत 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तराखंड।प्रदेश के चमोली जिले में माणा गांव में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में कई फीट बर्फ के नीचे फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए शनिवार की सुबह मौसम खुलते ही भारतीय सेना ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ।

सेना कर रही 5 श्रमिको की तला

- Install Android App -

सेना ने बताया कि ऑपरेशन में 50 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया, इनमें से 4 श्रमिकों की मौत हो गई जबकि अभी बर्फ में दबीं पांच जिंदगियों की तलाश है।

पीएम मोदी हरसंभव मदद का दिया भरोसा

शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।