jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

एमीन एर्दोगन ने मेलानिया ट्रंप को लिखा पत्र

अंकारा। गाजा में हजारों लोगों जान चली गई, लाखों लोग भूख से तड़प रहे हैं। भुखमरी फैल रही है। छोटे-छोटे बच्चे तड़प तड़प का जान दे रहे हैं। इन हालातों के बीचतुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगन ने अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को पत्र लिखकर गाजा में बच्चों की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने मेलानिया से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने की गुजारिश की है। पत्र में एमीन ने लिखा कि मेलानिया द्वारा हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के बच्चों के लिए लिखा गया पत्र उन्हें बहुत प्रभावित कर गया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपने यूक्रेन के 648 बच्चों के लिए जो संवेदनशीलता दिखाई, वही गाजा के बच्चों के लिए भी दिखाएंगी।

- Install Android App -

बता दें कि गाजा में हालात बेहद खराब हैं। एक वैश्विक भूख निगरानी समूह ने घोषणा की है कि गाजा शहर और आसपास के इलाकों में भुखमरी शुरू हो चुकी है, और यह संकट और गहरा सकता है। विश्व भर से इजरायल पर दबाव बढ़ रहा है कि वह गाजा में अधिक मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दे। हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भुखमरी की खबर को झूठ करार दिया और कहा कि इजरायल भुखमरी को रोकने की कोशिश कर रहा है, न कि इसे बढ़ाने की।

एमीन ने मेलानिया से अपील की कि वे गाजा के लोगों, विशेषकर बच्चों के लिए अपनी आवाज उठाएं, खासकर जब दुनिया भर में फिलिस्तीन को मान्यता देने की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह कदम फिलिस्तीनी लोगों के लिए ऐतिहासिक होगा। यह पत्र शुक्रवार को लिखा गया और तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे सार्वजनिक किया। हालांकि अभी तक वाइट हाउस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।