हरदा : हरदा जिले के किसानों के साथ छलावा कर रही है। भाजपा सरकार तीन दिन से किसान पंजीयन केंद्र पर चक्कर लगा रहे है।कर्मचारियों द्वारा पोर्टल नहीं चलने का हवाला दे कर किसानों को परेशान किया जा रहा।पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च घोषित की गई है। लेकिन हजारों किसान अभी पंजीयन से वंचित है।
सरकार को पंजीयन की अवधि 15 मार्च तक बढ़ाई जाए और समर्थन मूल्य पर गेहूं ,चने, सरसों की खरीदी तत्काल शुरू की जाए। सरकार ने 2023 विधानसभा चुनाव में किसानों से गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने किसानों से छलावा किया। जब राजस्थान, और हरियाणा में भाजपा सरकार किसानों को समर्थन मूल्य खरीदी पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दे रही है। तो मध्यप्रदेश में किसानों से छलावा क्यों हमारी मांग है।
कि किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।आज किसान मंडियों में गेहूं, चना ओने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। किसानों को लुटा जा रहा है गेहूं 1800 रुपए प्रति क्विंटल से 2200 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है।मंडियों में भी समर्थन मूल्य से नीचे बोली नहीं लगनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने सरकार से पंजीयन की अवधि बढ़ाने की एवं तत्काल किसानों से उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है|

