jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : रबी फसलों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे :- हरदा विधायक डॉ. दोगने

हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रमुख सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग भोपाल, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।

विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं, चना, सरसों एवं मसूर फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, किंतु पंजीयन पोर्टल समय पर प्रारंभ नहीं होने एवं तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में जिले के किसान अब तक पंजीयन से वंचित हैं।

- Install Android App -

उन्होंने यह भी बताया कि होली पर्व के अवकाश के कारण अनेक किसानों को पंजीयन कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे निर्धारित समय-सीमा में सभी पात्र किसानों का पंजीयन संभव नहीं हो पाया है।

विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि में यथोचित वृद्धि किए जाने की मांग की गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने से वंचित न रहे।