jhankar
ब्रेकिंग
महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए किसान करें संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण के आधार पर खाद डालने क... मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा

Bhopal News : मतगणना स्थल पर मीडियाकर्मियों के कक्ष में कांग्रेस भाजपा नेताओ का कब्जा

कांग्रेस भाजपा नेता पहुंचे प्रदेश कार्यालय में –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : राजनीति किस कदर हावी होती है यह बात का नजारा आज भोपाल में देखने को मिल रहा हैं। हालात यह है कि मीडिया के लिए अलग से बनाए हुए कक्ष में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपना कब्जा जमा लिया हैं। इन नेताओं को पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उन्हे इन लोगो ने ही हडका दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना स्थल पर व्यवस्था के तौर मीडिया के लिए अलग एक कक्ष निर्धारित किया हुआ था मतगणना के दौरान चर्चा कवरेज आदि के लिए मगर वहां पर पहले से कांगे्स के नेता बैठे हुए थे | फिर भाजपाई आने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे रोका तो नेताओं ने उन्हे डांट डपट लगाकर कुर्सियों पर जा बैठे।

- Install Android App -

दिग्विजय सिंह और नकूलनाथ अभी पिछडे़  – केंद्रीय मंत्री ज्योर्रादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, आलोक शर्मा,डीडी उइके रिकार्ड मतों से आगे चल रहे हैं तो कांग्रेस के नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नकूलनाथ अभी पिछडे़ हुए हैं। अपनी जीत का भरोसा जताते हुए राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मतगणना स्थल पहुंचे। अब तक की स्थिति में दिग्विजय सिंह भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से 13523 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस पर दिग्विजय सिंह ने मुस्कराते हुए कहा कि हम जीतेंगे, बिलकुल जीतेंगे। आगे-पीछे चलते रहते।

कांग्रेस भाजपा कार्यालय मे पहुंचे नेता–  म.प्र. के भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में पाटी के जिम्मेदार नेता पहुंच रहे हैं। यहां पर चुनावों के परिणाम पर सबकी निगाहें जमी हुई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय को बहुत सुंदर फूलों से सजाया हुआ हैं। सीएम मोहन यादव जीत के प्रति आश्वस्त हैं। दूसरी चुनावी परिणाम के दौरान कानून व्यवस्था को सख्त बनाने की बात की हैं एक दिन पूर्व ही उन्होने पूरे मप्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर किसी भी प्रकार की अनहोनी या असमाजिक गतिविधि पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। चुनाव परिणाम के बाद हर हालात परिस्थति मे किसी प्रकार का कोई गलत या असमाजिक क्रिया कलाप न हो इससे निपटने के लिए पूर्णतः चौकस रहने की हिदायत दी।