jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : शादी से लौट रहे पिकअप को बोलेरो ने मारी टक्कर, 6 से अधिक घायल, सभी आदिवासी समाज से इंदौर की एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, पत्नी से झगड़े के बाद घर से निकल गए थे युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर मध्य प्रदेश में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, कहीं 44°C तो कहीं 26°C तक गिरा पारा स्मार्टफोन की लत दे रही सेहत को चुपके से नुकसान, 'टेक्स्ट नेक' और 'पिंकी फिंगर' सिंड्रोम का बढ़ा खतर... ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति वैवाहिक कलह और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर में युवक पर बेरहमी से हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार

भूजल स्तर गिरा, लोग दिन में घरों से निकलने से कतरा रहे

बैतूल में इस सीजन का सबसे गर्म दिन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बैतूल-हरदा । सतपुड़ा की वादियों में बसे बैतूल में शनिवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और सिर्फ जरूरी काम के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

हरदा में भी असर, भूजल स्तर में गिरावट

नर्मदा नदी के किनारे बसे हरदा जिले में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। हरदा का तापमान इस तरह है:

शनिवार 25 अप्रैल 2026

– दिन का अधिकतम 44°C दर्ज किया गया रात का न्यूनतम 28°C रहा।

– दोपहर में गर्मी सबसे ज्यादा रहेगी, तापमान 41-44°C तक पहुंच सकता है।

- Install Android App -

रविवार 26 अप्रैल 2026

– अधिकतम : 44°C

– न्यूनतम : 28°C

– ज्यादातर धूप रहेगी, गर्मी का असर बरकरार रहेगा।

लगातार बढ़ते तापमान के साथ भूजल स्तर नीचे गिर रहा है, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।धूप और लू से बचने के लिए दिन में सिर ढककर निकलो और हाइड्रेटेड रहो।

स्वास्थ्य विभाग ने दी चेतावनी

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दिन में 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, सिर ढकें और पर्याप्त पानी पीते रहें। स्वास्थ्य विभाग लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है।

आगे और बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोग अब ठंडी हवाओं या बारिश का इंतजार कर रहे हैं।