jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोना और चांदी के भाव में गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी के भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुएं दबाव में कारोबार करती नजर आईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों धातुओं की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,675 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 1,52,071 रुपये था। सोने के वायदा भाव 1,358 रुपये टूटकर 1,50,713 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। दिन के कारोबार में सोने ने 1,50,843 रुपये का उच्च और 1,49,396 रुपये का निचला स्तर छुआ।

- Install Android App -

पिछले महीने सोने ने 1,80,779 रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर दर्ज किया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 9,752 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,063 रुपये प्रति किलो पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,43,815 रुपये था। इस समय चांदी 11,419 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,396 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान इसने 2,34,063 रुपये का ऊपरी और 2,29,187 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोर नजर आए। कॉमेक्स पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,889.50 डॉलर था। इस समय यह 41.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,848.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ है। वहीं कॉमेक्स पर चांदी 70.36 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 4.64 डॉलर टूटकर 72.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस महीने चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है।