jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, घरेलू और वैश्विक बाजारों में नरमी

नई दिल्ली। सोने और चांदी के भाव शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमो‎‎डिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून वायदा कॉन्ट्रैक्ट 749 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,434 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह 803 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,631 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,740 रुपये का उच्च और 1,52,561 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोना 1,80,779 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1,253 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला।

- Install Android App -

पिछले सत्र में यह 2,43,768 रुपये पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 1,168 रुपये की गिरावट के साथ 2,42,600 रुपये पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान चांदी ने 2,42,695 रुपये का उच्च और 2,42,067 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 4,790.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले 4,818 डॉलर के बंद भाव से नीचे था। खबर लिखे जाने के समय यह 42.40 डॉलर गिरकर 4,775.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 75.50 डॉलर पर खुली और 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 75.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी के दामों पर दबाव बना हुआ है।