jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

किसानो की मूंग फसल खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन , भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस के नेता

मूंग खरीदी शुरू नहीं की तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेता जलायेगे कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला

हरदा खिरकिया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं के नेतृत्व में हरदा जिले के किसान कांग्रेस नेताओं ने किसानो की आवाज को बुलंद किया और प्रदेश की कुंभकर्ण की नींद सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को हरदा जिले के खिरकिया में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान की गरिमामयी उपस्थिति मे समर्थन मूल्य मूंग खरीदी तत्काल शुरू कराने की मांग की है।

- Install Android App -

इसके अलावा किसानों से संबंधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें किसानों को उपज का नगद भुगतान मंडी प्रांगण में ही किया जाए। प्लेट कांटे की संख्या बड़ाई जाए जिन व्यापारियों के वेयर हाउस मंडी प्रांगण से तीन किलोमीटर दूर छिपाबड़ मे है ऐसे व्यापारी किसानों की उपज खरीदने के बाद उनके वेयर हाउस पर ट्राली किसानों को खाली करने जाना पड़ता है और इनके प्राइवेट प्लेट कांटे पर ट्राली तौली जाती है। उस वजन पर्ची का सत्यापन मंडी वाले कांटे पर किसान को ऑनलाइन पर्ची कराने आना पड़ता है ये मंडी अधिनियम के खिलाफ है ये बंद होना चाहिए। धरने में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने जम कर सरकार पर निशाना साधा और प्रदेश अध्यक्ष ने कहां सरकार खरीदी के आदेश नहीं देती है तो पूरे प्रदेश मे मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के पुतले जलाए जाएंगे।

धरने में जिले की प्रभारी रचना जैन, विधायक आर के दोगने, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लाक अध्यक्ष शंकर सोलंकी उपस्थित थे।