jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

दिल्ली कूच की तैयारी पर ब्रेक: किसानों को नर्मदापुरम में ट्रेन से रोका, विरोध में किया प्रदर्शन

नर्मदापुरम। विरोध प्रदर्शन करने के लिए तमिलनाडु के चेन्नई से नई दिल्ली जा रहे किसान संगठन के 200 से अधिक कार्यकतार्ओं को मंगलवार शाम को पुलिस ने नर्मदापुरम में जीटी एक्सप्रेस से उतार लिया। इसके बाद गुस्साए किसानों ने स्टेशन पर ही अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस हंगामे के बीच करीब 3 घंटे तक जीटी एक्सप्रेस स्टेशन पर ही खड़ी रही। इस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतारे गए कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए पुलिस से वाद विवाद करते रहे, लेकिन पुलिस ने भी सभी कार्यकतार्ओं को वापस ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया।

- Install Android App -

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि ऊपर से मिले निर्देश के अनुसार, किसान संगठन के कार्यकतार्ओं को नर्मदापुरम में रोककर यहां अस्थाई हाल्ट देना था. इसके बाद उन्हें वापस चेन्नई भेजना था. इधर करीब रात 8 बजे सभी किसानों को पुलिस वाहनों में बैठाकर स्वयंवरम गार्डन ले गई। पुलिस के अनुसार सभी किसानों के रहने और खाने का उचित प्रबंध किया गया है।

तमिलनाडु के ‘राष्ट्रीय दक्षिण भारतीय नदी संपर्क किसान संगठन’ के 200 से अधिक कार्यकर्ता सोमवार को जीटी एक्सप्रेस में विभिन्न स्टेशनों से सवार हुए थे। जो दिल्ली पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन करने वाले थे. पुलिस ने विभिन्न इनपुट और ऊपर से मिले निर्देश के अनुसार किसान संगठन को मंगलवार शाम को स्टेशन पर रोक लिया. जिसके लिए नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील किया गया है। नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, छिंदवाड़ा समेत अन्य जिलों से पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी का फोर्स बुलाया गया है। शाम 4 बजे से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर यह फोर्स तैनात हो गया. स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं को ट्रेन की विभिन्न बोगियों में से उतार लिया गया।