jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

मध्य प्रदेश में यात्रियों के लिए खुशखबरी; सड़कों पर अगले साल से दौड़ेंगी सरकारी बसें

भोपाल। मध्य प्रदेश में यात्रियों के लिए बेहद ही सुखद खबर आई है। प्रदेश में अगले साल से एक बार फिर सरकारी बसें चलने जा रही हैं। 21 साल बाद राज्य की सड़कों पर सरकारी बसों का संचालन शुरू होगा। सरकार ने इन बसों को ह्यजनबस नाम दिया है। शुरूआती चरण में इसका संचालन इंदौर से किया जाएगा. इसके तहत 25 जिलों के 6 हजार से ज्यादा रूट पर करीब 10 हजार गाड़ियां दौड़ेंगी।

- Install Android App -

राज्य परिवहन निगम ने बनाई नई कंपनी
राज्य परिवहन निगम की जगह सरकार ने ह्ययात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम की नई कंपनी बनाई है, जो इन 25 जिलों में बसों का संचालन करेगी। अप्रैल 2027 तक यह नई व्यवस्था सभी संभागों और जिलों में लागू कर दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका मुख्य फोकस ग्रामीण, दूर-दराज के इलाकों और आदिवासी क्षेत्रों को जिला मुख्यालयों और बड़े शहरों से जोड़ने पर रहेगा। बसों के संचालन की जिम्मेदारी निजी आपरेटरों के पास होगी, जबकि पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग सरकार करेगी।

परिवहन सचिव ने मुख्?यमंत्री को दी जानकारी
मध्य प्रदेश में लोक परिवहन सेवा को व्यापक रूप देने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंदौर शहर से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी शहरी और अंतर-शहरी मार्गों पर बसें चलाने की योजना तैयार है, जिसका दायरा इंदौर संभाग के सभी जिलों तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह उज्जैन और भोपाल शहरों के आसपास 50 किलोमीटर तक के रूट भी इस सेवा में शामिल किए जाएंगे और दोनों संभागों के सभी जिलों को कवर किया जाएगा। सागर और जबलपुर संभाग में रूट चिन्हांकन पूरा हो चुका है, वहीं भोपाल-नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों में भी यह नई परिवहन सेवा शुरू की जाएगी।