jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

खेती किसानी में हरदा मिनी पंजाब :  कृषक खेत पाठशाला संपन्न! बी फसल के लिये किसानों को दी सलाह

हरदा / ग्राम केलनपुर में शनिवार को कृषि सुधार विस्तार कार्यक्रम के अतंर्गत कृषक खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसल गेहू, चना एवं मक्का की सम सामयिकी जानकारी के साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. मुकेश बंकोलिया, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार मलगाया एवं कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र मंडलोई उपस्थित रहे।

उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण श्री संजय यादव ने बताया कि जिले में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि प्रसार कार्यकर्ता द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को समसामायिक सलाह दी गई है। उन्होने बताया कि वर्तमान में रबी फसलों में आगामी 2 से 3 दिवस तक वर्षा होना संभावित है, जो की फसलों के लिए अमृतरुपी है। उन्होने किसान भाइयो से अपील की है कि जहां पर सिंचाई की जा रही है, वे किसान भाई सिंचाई को रोक दें। जहाँ पर वर्षा ज्यादा हुई है, वहां पर जल निकासी की व्यवस्था करे तथा फसलो की निगरानी रखें।

- Install Android App -

उप संचालक श्री यादव ने किसानों को सलाह दी है कि वर्तमान में मौसम की प्रतिकूल परिस्थिति में चना फसल में उकठा रोग के लक्षण दिखाई देने पर फंफूद नाशक दवाई टेबुकोनाजॉल $ सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ अथवा टेबुकोनाजॉल $ ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबीन 100 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा थायोफिनेट मिथाइल $ मेंकोजेब पूर्व मिश्रित फंफूदनाशक 250 ग्राम प्रति एकड़ दवाई का 100-125 लीटर पानी में पावर पंप द्वारा छिड़काव करें।

गेहूं फसल में जड़ माहू कीट का प्रकोप कही-कही देखने को मिल रहा है। सर्वप्रथम कीट की पहचान के लिये जो पौधे पीले पड़ रहे है, उन्हे जड़ सहित उखाड़कर सफेद कागज या सफेद गमछे पर झटक कर देखे तथा भूरे रंग के बारिक बारिक कीट चलते हुए दिखाई देने पर क्लोरो पायरी फॉस 20 प्रतिशत ई.सी. 2 लीटर बालू रेत में मिलाकर खेत में भुरकाव करें अथवा दानेदार दवाई क्लोरो पायरी फॉस, 4 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ भुरकाव पश्चात सिंचाई करें