jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के मुदित अशोक घमनानी ने नीट पी.जी. परीक्षा उत्तीर्ण की ! Handiya news : हंडिया में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन, तीन महापुरुषों की मूर्तियों की होगी प्राण-प्रतिष्ठ... सुरजीत बजाज शोरूम के कर्मचारी से चार युवकों ने की जमकर मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना ! FIR दर... हरदा : करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हुई शुरुआत हरदा : जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 फरवरी को हंडिया : पीएम श्री शाला हंडिया में शिक्षा नहीं, डर का माहौल! नाबालिग छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील हर... हरदा विधायक डॉ. दोगने के अथक प्रयासों से हरदा जिले के लोक निर्माण विभाग को बजट में मिली अनेक सड़कों ... हरदा : उज्ज्वला योजना के तहत 13 बिंदुओं वाले शपथ पत्र के सत्यापन हेतु अधिकारी-कर्मचारी अधिकृत हरदा : विद्यार्थियों को विधिक ज्ञान होना आवश्यक :  पुरस्कार वितरण के साथ विधिक साक्षरता शिविर सम्पन... कूनो नेशनल पार्क में उत्सव: मादा चीता 'गामिनी' दूसरी बार बनी मां, 3 शावकों को दिया जन्म

कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर। देश में चीता पुनर्स्थापना परियोजना की सफलता में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इन तीन बच्चों को मिलाकर अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

भारत में जन्में शावकों की संख्या हुई 27
चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इन नए तीन शावकों के साथ भारत में जन्में शावकों की संख्या 27 हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करते हुए 3 शावकों के जन्म की जानकारी साझा की सीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश… अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।’

- Install Android App -

चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश…

अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।… pic.twitter.com/vr24Qcuf7U

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 18, 2026
भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हुई
उन्होंने आगे लिखा’भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।’ यह कूनो नेशनल पार्क में चीते के जन्म की नौवीं सफल घटना है। एक महीने में यह दूसरा मौका है, जब नए शावकों का आगमन कूनो में हुआ है, इससे पहले मादा चीता आशा ने भी शावकों को जन्म दिया था।