jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने ज्वाइन की कांग्रेस

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्टी में प्रमुख रहे प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन की है। कनु प्रिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बधाई देते हुए कांग्रेस में उनका स्वागत किया।

- Install Android App -

सत्यनारायण सत्तन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने साल 1980 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार निर्वाचित किया था। लेकिन वे चंद्रशेखर व्यास से चुनाव हार गए थे। उसी समय क्षेत्र में उपचुनाव हुआ और सत्तन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार कृपाशंकर शुक्ला को चुनावी मैदान में हरा दिया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही सत्यनारायण सत्तन प्रख्यात कवि भी है।