jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा : मकान की जगह पर जबरन कब्जा करने का आरोप, तीन पर FIR दर्ज ! 

हरदा: सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम आमासेल निवासी एक किसान का छीपाबड़ निवासी एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था।

शनिवार रात को सिराली पुलिस ने गाली गलौज जान से मारने की धमकी की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।

फरियादी लवकेश पिता रामदास गुर्जर उम्र 50 साल निवासी ग्राम आमासेल ने अपने लड़के विवेक के सिराली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी किसान का कहना है कि वो, किसानी कार्य करते है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि सचेन्द्र सिंह निवासी खिरकिया से मेरा पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय हरदा में विचाराधीन है।

 

दिनांक 21/06/25 को दोपहर 12 बजे सचेन्द्र व राहुल मेरे खेत वाले मकान ग्राम आमासेल पर आये और सत्येन्द्र ने मेरे घर के टीन निकाले और मुझे धमकाया कि दिनांक 30/06/25 तक यह मकान यहां से हटा लेना इसी बात को लेकर सचेन्द्र एवं राहुल दोनो ने मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी।

दोनो मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये।

- Install Android App -

शाम करीबन 04/00 बजे मेरे मोबाइल पर सुनील राजपूत नामक व्यक्ति का फोन आया और बोला कि मेरे आदमियों को परेशान मत कर तेरा सामान 30/06/25 तक हटा लेना नहीं तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर BNS 2023 की धारा 296, 351(2) 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

इनका कहना है।

 मैंने वो जमीन खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री मेरे पास है। SDM कोर्ट से मुझे कब्जा के आदेश मिले । सिराली तहसीलदार पटवारी ने मौके पर कब्जा दिलाया था। मकान मैने बनाया मेरा है।। किसान झूठी शिकायत कर रहा है। पूर्व में भी कई बार शिकायत कर चुका।

डॉक्टर सत्येंद्र चंदेल छीपाबड़