jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ अहमदाबाद मे सामूहिक आत्महत्या एक परिवार के 5 लोगो की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अहमदाबाद। शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र से एक दिल दह्लाने वाली घटना सामने आई है। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बनी हुई है। रविवार 20 जुलाई को एक ही परिवार के पांच सदस्य पति पत्नि और 3 मासूम बच्चों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

क्या पूरी घटना

- Install Android App -

अहमदाबाद के बावला इलाके के एक किराये मकान में रह रहे परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला तरल पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली।सभी ढोलका के रहने वाले है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मृतकों में 34 वर्षीय विपुल कांजी वाघेला, उनकी 26 वर्षीय पत्नी सोनल वाघेला, उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी, 8 वर्षीय बेटा और 5 वर्षीय छोटी बेटी शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस टीम घर की तलाशी ले रही है और सबूत तलाश कर रही है। इस दर्दनाक कदम के पीछे की वजह जानने के लिए आसपास के लोगों और संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है।