jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

मानव तस्करी गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिग को 80 हजार में बेचा था !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा। प्रदेश मे मानव तस्करी का मामला सामने आ रहे है।ऐसा ही एक मामला जिले में आया। जहां नाबलिक को बहला फुसलाकर काम के बहाने ले जाकर किसी को बेच देने का मामला सामने आया है। जिले के गुरैया गांव से पति पत्नि ने एक नाबालिग को खाना बनाने के नाम पर ले जाकर बेच दिया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दमोह जिले में 80 हजार में बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला

गुरैया निवासी एक महिला ने थाने मे पुलिस से शिकायत की थी उसकी बेटी गांव में रहने वाले रितेश और उसकी पत्नी निधि यादव ने खाना बनाने के लिए ले कर गए है और चार दिन तक नहीं लौटे।

पुलिस आई एक्शन में

- Install Android App -

शिकायत मिलते ही मामले की गम्भीरता को देखते जिला एसपी अजय पाण्डे, एएसपी आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में सीएसपी अजय राणा के द्वारा सघन जांच के निर्देश दिए गए।पुलिस ने अपना मुखबिर तन्त्र सक्रिय किया।

युवती को 80 हजार में बेचने की जानकारी मिली

देहात टीआई जीएस राजपूत की टीम ने तत्काल एक्शन लेते हुए मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की मदद से गायब नाबालिग युवती को ग्राम नीमखेड़ा जिला दमोह से अपने कब्जे में लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ पर नाबालिक ने बताया कि गुरैया के रितेश यादव एवं उसकी पत्नी निधि यादव और सागर की एक महिला दलाल ने मिलकर उसे बरमान में दमोह जिला के कमलेश लोधी को 80 हजार रूपये में बेच दिया था।

पुलिस ने तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पूछताछ क3 आधार पर सभी आरोपियो को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका देहात टीआई जीएस राजपूत, उनि वर्षा सिंह, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर.801 मंगलसिंह, सायबर सेल प्र. आर. 811 नितिन, 542 आदित्य आर. 779 सौरभ बघेल आर. 640 महेश म.आर.320 रानू म.आर. 264 प्रमीला की रही।