jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

गोवा: नाइटक्लब में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 25 लोगों की मौत, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार

गोवा। गोवा में देर रात एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

- Install Android App -

सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा
नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव में स्थित एक नाइट क्लब में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे की वजह सिलेंडर में धमाका बताया जा रहा है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किमी दूर स्थित वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार देर रात आग लगी। ये नाइट क्लब 2024 में ही खुला था।

पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री ने लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। पीएम ने गोवा सीएम सावंत से बात की और स्थिति को जाना।