jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हॉट एयर बैलून में लगी आग, सीएम यादव बाल-बाल बचे, बड़ी दुर्घटना टली

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। दरअसल गांधी सागर अभयारण्य में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के दौरान उनके बैलून के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। घटना के समय मुख्यमंत्री बैलून के भीतर ही मौजूद थे। हालांकि, आग भड़कते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही सीएम यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसी के साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया।

- Install Android App -

सीएम यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट शनिवार सुबह पहुंचे थे और यहां उन्होंने बोटिंग का लुत्फ भी लिया था। इसके बाद सीएम यादव मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के सफर का रोमांच लेने निकले थे। इसी बीच यह हादसा सामने आया। हॉट एयर बैलून दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था, कि जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैलून में सवार हुए, उस समय हवा तेज हो गई और बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई। हॉट एयर बैलून एक्सपर्ट की मानें तो सुबह 6 से 7:30 बजे का समय हवा की रफ्तार न के बराबर होने वाला होता है। चूंकि हॉट एयर बैलून में हवा की रफ्तार जीरो होनी चाहिए, अत: यह समय उचित माना जाता है। दुर्घटना जब हुई उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। हवा के तेज रुख के चलते बैलून उड़ान नहीं भर पाया और इसी दौरान आग ने बैलून के निचले हिस्से को अपने शिकंजे में ले लिया। आगे और तेज भड़कती और कोई बड़ा हादसा होता इससे पहले ही सीएम यादव को सकुशल हॉट ऐयर बैलून से बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना को लेकर प्रशासन का कहना था, कि सुरक्षा मानकों में कोई चूक नहीं हुई। मंदसौर की कलेक्टर अदिती गर्ग ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री केवल हॉट एयर बैलून को देखने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, कि कुछ माध्यमों में भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि हॉट ऐयर बैलून में लगी आग से भले ही बड़ी दुर्घटना टल गई हो, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।