jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

Fixed Deposit Scheme : खुश हुए इन बैंकों के खाताधारक, 399 दिनों की एफडी पर मिल रहा ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit Scheme : अगर आप एफडी कराने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपके मन में काफी सारे सवाल पनप रहे हों कि कौन से बैंक में एफडी करना बेहतर है और कौन सा बैंक एफडी पर अच्छा खास लाभ देगी। इसके साथ में किसमें अच्छी खासी ब्याज मिलेगी। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। दरअसल इस लेख में हम आपको 399 दिनों की एफडी कराने वाली दो बैंकों के बारे में लेकर आए हैं।

जानें कौन से दो बैंक 399 दिनों की एफडी दे रही?

आपको बता दें बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लोगों को मालामाल करने के लिए 399 दिन की जमा पर तगड़ा रिटर्न दे रही हैं। ये दोनों ही बैंक अलग-अलग फायदे वाली स्कीम्स लेकर आई हैं। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं कि दोनों में से किस बैंक में निवेश करना आपके लिए काफी लाभदायक सौदा हो सकता है।

- Install Android App -

BOB की 399 दिनों की एफडी स्कीम

जानकारी के लिए बता दें BOB अपनी ज्यादा ब्याज दरों की वजह से चर्चा में हैं। इस समय में बैंक अपनी तिरंगा प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है। वहीं ट्राइकलर प्लस फिक्स्ड डिपॉजिट के द्वारा ग्राहकों को 399 दिनों की एफडी कराने पर 7.90 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसमें बैंक NRI, NRO, सीनियर सिटीजन आदि लोगों को एफडी पर ज्यादा ब्याज का लाभ दे रहा है।

Union Bank of India की 399 दिनों की एफडी

इसके बाद बारी आती हैं Union Bank of India की, जो कि अपनी एफडी स्कीम की जमा पर अलग-अलग ब्याज दरें प्रदान कर रही है। ये बैंक अपने ग्राहको को 399 दिनों की जमा पर तगड़ा रिटर्न दे रही है। इसमें निवेशकों को 7 फीसदी की दर से लाभ दिया जाता है। वहीं बुजुर्ग लोगों को 399 दिन की जमा पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज दिया जा सकता है। बैंक 399 दिनों की जमा पर 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है।