jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हरदा जिले में पहली बार 3 बैलजोड़ी एक साथ दौड़ी : पहला इनाम देवास जिले के पदम पटेल मगरिया और बद्री सारण कुडगांव की बैलजोड़ी ने जीता

हरदा। विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता जेवल्या कृषि फार्म फोर लाइन पर आयोजित की गई दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि जिसमें पहला इनाम 31000 पदम पटेल गुर्जर मगरिया सतवास और बद्री सारण कुडगांव जिला देवास की बैलजोड़ी ने जीता दूसरा इनाम 21000 रुपए पूनम गीला नीमगांव और राजेश पटेल जामली की बैलजोड़ी ने जीता,तीसरा इनाम11000रुपए बद्रीप्रसाद बेनीवाल जामली की बैलजोड़ी ने जीता,चौथा इनाम7000रुपए पूनम पटेल सालाबेड़ी की बैलजोड़ी ने जीता, प्रतियोगिता में एंट्री फीस ₹2500 रखी गई थी, जिसमें 37 बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया, और हरदा में पहली बार तीन बैलगाड़ी एक साथ दौड़ी ,हमेशा बैलगाड़ी दौड़ में दो गाड़ियां दौड़ती थी, इससे बैलगाड़ी दौड़ में समय भी बचता है और बैलों को कम राउंड दौड़ने पड़ते हैं बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन दौड़ ग्रुप हरदा द्वारा आयोजित किया गया।

बैलगाड़ी दौड़ देखने आए एक बुजुर्ग ने कहा कि 30 वर्ष पहले एक बार तीन बैलगाड़ियों कि दौड़ हुई थी।

- Install Android App -

एक बुजुर्ग ने आकर समिति को बताया था कि 30 वर्षों पहले भी इस प्रकार एक दौड़ हुई थी जिसमें इनके द्वारा इनाम दिए गए थे।

इन्होनें दिया इनाम 

उक्त बैलगाड़ी दौड़ में प्रथम इनाम स्व, गंगाप्रसाद यादव पलासनेर द्वितीय पुरुस्कार विमल पटेल धनवानी और तृतीय पुरस्कार स्व, जयसिंह मौर्य की स्मृति में परिवारों के लोगों ने दिया।