jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का अनशन जारी :पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे धरना स्थल पर की किसानों से चर्चा

खातेगांव। देवास जिले के ग्राम कलवार में इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना में उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में रेल लाइन का अलाइमेंट बदलने अर्थात् पूर्व सर्वे जिसमे पठारी, पड़ती, बंजर, जंगल के समीप कम उपजाऊ भूमि का उपयोग किया गया था। वहां से रूट ले जाया जाय एवम अन्य मांगों समर्थन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे कलवार अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे किसानों को विश्वास दिलाया कि पीड़ित किसान के साथ हम खड़े हैं इस लड़ाई को हम सब मिलकर अंतिम छोर तक लड़ेंगे किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा अगर अलाईमेंट चेंज करने में खर्चा ज्यादा आता है तो 350 परिवार का के खातिर सरकार ने इन परिवारों की ओर ध्यान देना चाहिए में आपकी तरफ से प्रतिनिधित्व कर रेलवे के अध्यक्ष एवं रेलवे के पूर्व इंजीनियर से प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा करूंगा और पीड़ित किसानों को जल्द ही न्याय दिलवाऊंगा अनशन पर बैठे किसानों का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल चाल लिया इस के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अनशन पर बैठे किसानों को यहां सलाह समझाइए दी की आप नींबू शहद पानी के साथ अनशन करो ताकि आप के शरीर के अंग खराब ना हो में किसानो की लड़ाई में किसानों के साथ हूं और मेरी पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और जो किसानों की मांग है वहा जायज है जब पड़ती कम उपजाऊ जमीन मौजूद है तो फिर किसने की बहु फसलीय उपजाऊ जमीन सरकार क्यों ले रही है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो किसानों का दर्द है वह आज मैंने किसानों के बीच आके महसूस करा है किसानों के बीच जाकर आज किसान 17 दिनों से पानी के सहारे जिंदा है कृषि मंत्री कहे जाने वाले शिवराजसिंह चौहान के सांसदी क्षेत्र में किसान भूखा बैठा है और शिवराज सिंह चौहान जी कोई किसनो की कोई सुध लेने को तैयार ही न किसानों का निराकरण करने को तैयार है सरकार अपनी मन मानी कर रहा हे किसानों को बिना बताए ना किसानो से कागज दिए फिर भी किसानों के खातों में जबरदस्ती एसडीएम साहब ने पेमेंट डाल रहे हैं किसानों को ना कोई सूचना ना खबर जबरदस्ती किसनो खातों में पेमेंट डाला जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री जी ने महिला किसानो से भी बात की ओर उन के हाल चाल जाने 17 जून को कब्जे की कार्रवाई के दौरान महिला किसानो के साथ प्रशासन ने जो मारपीट की पूर्व मुख्यमंत्री जी ने महिला किसानो को भरोसा दिलाया की में किसानों के साथ खड़ा हु और में किसानो के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ओम पटेल मनोज होलानी, मनीष पटेल ,सुनील यादव ,मूकेश पटेल रोहित बंडावाला विष्णु मीणा हंसराज मंडलोई राहुल रमन कलम विजय बैरागी जीतू बावरा शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।