कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में देवास के चार नेताओं को जगह: पूर्व मंत्री दीपक जोशी सहित पूर्व विधायक कैलाश कुंडल को मिली जगह
अनिल उपाध्याय
खातेगांव : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष की इस टीम में देवास जिले के नेताओं को भी शामिल किया गया है।
इस टीम में पूर्व मंत्री एवं खातेगांव- कन्नौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक जोशी सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों में पूर्व विधायक कैलाश कुंडल पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है।
पूर्व मंत्री दीपक जोशी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह , पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पुर्व सीएम कमलनाथ , जय सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री अजय सिंह एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल को सभी नेताओं की पसंद बताया जा रहा है।
—————–

