jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

छत्तीसगढ़। प्रदेश के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस ने मिलकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पूरी घटना विस्तार से

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सतर्कता और बसना पुलिस की लगातार निगरानी के कारण यह तस्करी असफल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।

- Install Android App -

मामले में आरोपी कौन हैं ?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के अर्रा निवासी अनिल कुमार पासवान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र सीमरत पासवान और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी अरुण सोलंकी (उम्र 33 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह सोलंकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के सक्रिय सदस्य हैं।

अब आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की संयुक्त टीम अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है सम्भव है ये किसी बड़े तस्कर नेटवर्क का हिस्सा हो, तस्करी के स्रोत, नेटवर्क तथा अन्य संभावित आरोपीयों की पहचान पर काम कर रही हैं।