jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

मुरैना : दिवाली से पहले मिलावटखोरी पर एक्शन, 6 क्विंटल पनीर जब्त

मुरैना। दीपावली के त्योहारी माहौल में जहां शहर की गलियां रोशनियों और खुशियों से जगमगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मिलावटखोरों की नींद उड़ी हुई है। दिवाली से पहले मुरैना प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने गुरुवार को शहर के शिकारपुर क्षेत्र में चल रही एक नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान मौके से करीब 6 क्विंटल नकली पनीर और दूध जब्त किया गया. नकली पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिया गया है।

टीम ने जब्त की नकली पनीर
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अवनीश गुप्ता ने बताया कि “पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं कि शिकारपुर रोड पर धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा डेयरी संचालित किया जा है। यहां से मुरैना, ग्वालियर सहित राजस्थान के धौलपुर तक पनीर सप्लाई हो रही थी। दुकानदार द्वारा घरेलू सिलेंडरों का उपयोग दूध उबालने और पनीर तैयार करने के लिए किया जा रहा था।”

- Install Android App -

जांच के लिए सैंपल भेजे गए भोपाल
टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है। मौके पर मौजूद पनीर को कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रख दिया गया। पनीर और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से 9 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए। इस कार्रवाई ने चंबल क्षेत्र में मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी है।

मुरैना एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा ने बताया “हमारे पास बीते कुछ दिनों से सूचना आ रही थी कि शिकारपुर रोड पर नकली पनीर बनाने की गतिविधियां चल रही हैं। दीपावली के मौके पर हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री को सील कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 600 किलो पनीर और दूध जब्त किया गया। हमारी टीम ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”