ब्रेकिंग
BIG Breaking News भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की मौत की खबर अब भारत में 1200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ेगी- स्वदेशी तकनीक हाइपरलूप से आए... यूट्यूब पर सिखा चोरी का तरीका 22 साल के नदीम ने 20 चोरियां कर डेढ़ करोड़ का माल उड़ाया, चाय की दुकान... क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों...

Chanakya Niti: आखिर महिलाएं किस तरह के इंसानों को ज्यादा पसंद करती है, जानिए ऐसा क्या है…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 लाइफ स्टाईल : ऐसा क्या होता है कि कुछ पुरुष महिलाओ के लिए आर्कषण का केंद्र बन जाते है महिलाएं उनकी ओर खींची चली जाती है। उन पर से उनकी निगाहें हटती नही है। सदियों से लोगो के मन में यह जिज्ञासा का विषय रहा है कि आखिर महिलाए किन पुरुषों को ज्यादा पसंद करती है। ऐसा क्या है उन बातों को कोई भी पुरुष अपने जीवन में उतार ले तो महिलाए उससे आकर्षित हो सकेंगी। ऐसा क्या खास बदलाव होना चाहिए। इस मामले मे कई प्रकार के शोध किए गए और कुछ जानकारियां एकत्रित की गई। नतीजा यह निकला की इन पुरुषों में खास बात होती है | जो उन्हें दूसरे आदमियों से अलग करती है।

इस बजह से महिलाए होती है आकर्षित –

जानते इस बारे में जिससे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होती है। वह कौन सी वजहें हैं जिस पुरुषों में पाने पर महिलाएं उनसे आकर्षित होती हैं। दुनिया भर में महिलाएं अभिव्यक्तियों के आधार पर रुचि दिखाती हैं। दबंगता डरावने ज़बरदस्ती करने वाले पुरुष उन्हे बिलकुल पसंद नही होते है। महिलाएं चाहती हैं | कि पुरुष उनकी भावनाओं को समझें और ज्यादा से ज्यादा उनकी बातों पर ध्यान दें। हर महिला चाहती है कि पुरुष ज्यादा से ज्यादा उसको सुने। उसे अपनी हर तरह की बात कहने का मौका दें। बाहरी आकर्षण के बजाए अंर्तदृष्टि ज्यादा महत्वपूर्ण है। एक जमाना था जब ये माना जाता था कि महंगे कपड़े, आलीशान दिखावे से महिला आकर्षित हो जायेगी ऐसा अब नही है। महिलाएं साधारण रहन-सहन वाले व्यक्तित्व से भी आकर्षित हो जाती हैं। आपका व्यक्तित्व आपके चेहरे से झलकता है बस आपकी पर्सनालिटी में ऐसी बात हो जो उनका मन मोह ले, वो आपका भोला चेहरा भी हो सकता है | बेशक साधारण कपड़े पहनें हो आपका आर्कषण बढे़गा।

रिलेशनशिप में उम्र का फासला मिट गया –

- Install Android App -

एक शोध के मुताबिक महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। लेखक मनोवैज्ञानिक विश्वविद्यालय फियोना मूर का कहना है कि जहां महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं, उन महिलाओं को शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं, वैसे अगर दुनिया की बात करें तो पुरुष और महिलाओं के बीच रिलेशनशिप में उम्र का फासला मिट गया है। ज्यादा उम्र के पुरुष अनुभवी होने के कारण शायद महिलाओं को ज्यादा भाते हैं। फिर बढ़ी हुई उम्र के कारण उनकी पर्सनालिटी में एक कांफिडेंट और समझदारी भी आ जाती है।

महिलाओं ने हल्की दाढ़ी को आकर्षण का वोट दिया –

एक अध्ययन में कहा गया कि महिलाओं ने साफ,चेहरा, हल्की दाढ़ी को आकर्षण का वोट दिया। महिलाओं ने कहा कि सबसे आकर्षक पुरुष हल्की दाढ़ी वाले थे। हल्की दाढ़ी आजकल पूरी दुनिया के युवकों से लेकर पुरुषों में ट्रेंड है। वो हल्की स्टाइलिश दाढ़ी रखने में रुचि ले लेते हैं। इसमें वो साफ सुथरे और आर्गनाइज भी लगते हैं।

महिलाओं को ख्याल रखने और तहजीब वाले पुरुष पसंद आते है –

महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष पसंद आते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुष हमेशा से महिलाओं को अच्छे लगते हैं। जो उनके प्रति तहजीब औऱ ख्याल रखने वाला भाव रखते हैं | और इसका प्रदर्शन भी करते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुषों का स्वाभाव महिलाओं के दिल को छू जाता है। वो उनकी प्रति एक खास फीलिंग फील करने लगती हैं। कई अध्ययनों से ये भी संकेत मिलता है | कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति भी अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसा सकते हैं। ऐसी महिलाएं हमेशा सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद करती हैं। उन्हें हंसाने वाले पुरुष ना केवल जिंदादिल लगते हैं | बल्कि जीवन को लेकर पाजिटीव ख्याल रखने वाले भी, तो ये बात पुरुषों के समझने के लिए भी लॉ ऑफ अट्रैक्शन के तहत कौन सी बातें आती हैं। लिहाजा पुरुषों को समझ लेना चाहिए अगर वो ये आदतें या व्यक्तित्व रखते हों तो संभव है कि महिलाओं को अपने प्रति आकर्षित कर रहे हों। महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान के भाव रखने वाले पुरुष उनके लिए बहुत सम्मानीय हो जाते है वह उनके लिए समर्पित भी हो जाती है। यही सबसे बड़ा रहस्य महिलाओं के दिल तक पहुंचनें का।