jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग महू में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद हमला; 5 लोग घायल 972 करोड़ के टेंडर की डायल 112 गाड़ियां बनी खटारा, कुछ महीनों में ही हालत खराब कटनी में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त रसोई गैस के विकल्प के रूप में केरोसिन की वापसी, तय हुआ 3 लीटर प्रति परिवार कोटा राहुल गांधी ने ली हाई कोर्ट की शरण, शिवराज के बेटे के मानहानि केस को रद्द करने की मांग

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से सोना-चांदी की चमक बढ़ी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी का असर सोना और चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4,560 रुपये बढ़कर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोने का भाव 830 रुपये की बढ़त के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखी गई। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 5,187 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.5 प्रतिशत की तेजी आई और इसकी कीमत 85.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण आई है। अमे‎रिका और इजरायल द्वारा इरान पर किए जा रहे हवाई हमलों और इसके जवाब में ईरान की ओर से मिसाइल हमलों ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। इसके चलते रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होमुर्ज के बंद होने की खबरों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर भरोसा जताया है। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया, हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है। दूसरी ओर यूनाइटेड स्टेट के सेवा क्षेत्र से जुड़े मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने महंगाई को लेकर चिंताओं को कुछ हद तक कम किया है। इसी दौरान अमेरिकी डॉलर इंडेक्स गिरकर 98 के स्तर पर आ गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली कमोडिटी विदेशी निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक हो गईं।