jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान

इटारसी। भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बैतूल एवं वर्धा के निवासी

मृतक बैतूल एवं वर्धा के निवासी हैं। देर रात घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिससे उसकी जान बचा ली गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी विश्राम अहिरवार ने मौके पर ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद पायलट प्रशांत ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को त्वरित रूप से जिला अस्पताल पहुंचाया।

- Install Android App -

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग मुलताई से भोपाल जा रहे थे। घटना के बाद गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दुर्घटना के बाद एयरबैग भी खुल गए, लेकिन स्पीड ज्यादा होने से एयरबैग भी जान नहीं बचा पाए। वाहन की स्पीड 120-130 के करीब रही होगी।

आशंका है कि तड़के नींद का झोंका आने से ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ, जिससे उनकी कार खड़े ट्राले में जाकर टकरा गई। एम्बुलेंस ईएमटी के अनुसार मौके पर एक साथ दो वाहन राहत एवं बचाव के लिए आ गए थे।