jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सोने में उछाल जारी: इंदौर-भोपाल में सबसे महंगा, पटना में सबसे सस्ता

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल जारी है। ट्रंप टैरिफ के खौफ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते दोनों धातुएं हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं। 2 सितंबर को भी सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सोमवार सुबह 11 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,05,258 रुपये रहा। इसमें 473 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। सोना अब तक 1,04,850 रुपये का लो और 1,05,358 रुपये का हाई रिकॉर्ड बना चुका है। वहीं, 1 सितंबर को सोने का भाव 1,04,490 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी में भी उछाल जारी
चांदी में भी बढ़ोतरी जारी है। एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव 1,23,321 रुपये दर्ज हुआ। सुबह 11.20 बजे तक इसमें 686 रुपये प्रति किलो की तेजी आई। चांदी अब तक 1,23,146 रुपये का लो और 1,23,528 रुपये का हाई रिकॉर्ड बना चुकी है।

- Install Android App -

शहरों में सोने-चांदी का भाव (2 सितंबर)
शहर सोना (रु प्रति 10 ग्राम) चांदी (रु प्रति किलो)
पटना 1,05,330 1,24,520
जयपुर 1,05,370 1,24,570
कानपुर 1,05,410 1,24,620
लखनऊ 1,05,410 1,24,620
भोपाल 1,05,530 1,24,680
इंदौर 1,05,530 1,24,680
चंडीगढ़ 1,05,410 1,24,550
रायपुर 1,05,370 1,23,590

सबसे महंगा और सबसे सस्ता
2 सितंबर को इंदौर और भोपाल में सोने और चांदी की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई। यहाँ 10 ग्राम सोना 1,05,530 रुपये और 1 किलो चांदी 1,24,680 रुपये में मिल रही है। वहीं, पटना में सबसे कम दाम रहे, 10 ग्राम सोना 1,05,330 रुपये और 1 किलो चांदी 1,24,520 रुपये।