jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

सोने का भाव 600 से ज्यादा टूटा, चांदी में 4,000 की गिरावट

नई दिल्ली। कीमती धातुओं के वायदा बाजार में गुरुवार को सुस्ती का माहौल देखने को मिला। घरेलू स्तर पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान भी दबाव में रहे। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 615 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 1,61,145 रुपये था। इस समय यह 468 रुपये की नरमी के साथ 1,60,677 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान सोने ने 1,60,745 रुपये का उच्च और 1,60,516 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 4,016 रुपये टूटकर 2,64,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,316 रुपये था। कारोबार के दौरान यह 3,516 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,800 रुपये पर रहा। चांदी ने दिन में 2,64,930 रुपये का उच्च और 2,62,892 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है। वैश्विक बाजार में भी रुख कमजोर रहा। कॉमेक्स पर सोना 5,175.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद 5,226.20 डॉलर से कम है। बाद में यह करीब 25 डॉलर गिरकर 5,201.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। चांदी 88.92 डॉलर पर खुली और घटकर 88.68 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।