jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Gold Price Today : बुलेट ट्रेन की स्पीड से भागेगा सोने का दाम, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों गोल्ड के भाव में गिरावट देखने को मिला था। गोल्ड के भाव 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए थे। लेकिन, अब सोने की कीमतें बढ़कर एक बार फिर से 58 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन यानी सोमवार को गोल्ड की कीमतें जस की तस बनी हुई है। आज सोने के भाव में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला है। यदि, आप सोना खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप अभी खरीदारी करते हैं, तो आपके पैसे भी बच जायेंगे।

Gold Price Today

क्योंकि, सोने के दाम कब बढ़ जायेंगे ये किसी को पता नहीं होता है। भारत में पिछले 24 घंटों में 24 कैरेट/22 कैरेट गोल्ड की कीमतें स्थिर रहीं हैं, कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। आज (16 अक्टूबर, 2023) को भारत में 24 कैरेट गोल्ड के भाव 58,400 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 53,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

- Install Android App -

यहां जानिए सोने और चांदी के भाव

सबसे पहले भुवनेश्‍वर की बात करें तो पिछले 24 घंटों में सोने की कीमत जस की तस बनी है। 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 58,910 रुपये है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। राजधानी दिल्ली में सोना इस समय ना बहुत सस्ता और ना ही बहुत महंगा बिक रहा है। यहां 24 कैरेट सोना 59,060 रुपये, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 54,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम 58,910 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का भाव 54,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 58,910 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 54,000 रुपये प्रति तोला बेचा जा रहा है। चेन्नई में आज 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम 58,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरट की कीमत 55,550 रुपये प्रति 1 तोला है।

यूं जानिए सोने का ताजा रेट

देश के सर्राफा बाजारों में अगर आप गोल्ड खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले रेट की जानकारी प्राप्त कर लें। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद आपके फोन के मैसेज पर सोने के भाव की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त हो जाएगी।