jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार 23 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन पीली धातु सस्ती हुई, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए कुछ राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,41,990 रुपये पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इस गिरावट के पीछे वैश्विक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। वहीं प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत गुरुवार को 4,205 रुपये टूटकर 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 4,205 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,159 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

- Install Android App -

इसमें 1,281 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। गुरुवार को 22 कैरेट सोना ही नहीं, बल्कि 24 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में भी 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले 22 अप्रैल को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 300 रुपये टूटकर करीब 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,742.97 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जो वैश्विक दबाव को दर्शाता है। बाजार के जानकारों का कहना है ‎कि वैश्विक तनाव का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम की दूसरे दौर की बातचीत सफल न होने से भू-राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि बढ़ा दी है, पर कोई ठोस प्रगति न होने से डॉलर और कच्चे तेल को मजबूती मिली है, जबकि सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।