jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया, नेमावर में पर्यावरण संरक्षण रैली प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक: सामाजिक अभियानों पर हुई चर्चा बच्चों को अब जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ेगी बंधेरा में आज से शुरू होगा हाई स्कूल वीड... हंडिया : खेतों के बीच से चोर ले गए बिजली, 11 केवी लाइन के 280 मीटर तार चोरी हंडिया: तिवारी परिवार की महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा, रिद्धनाथ महादेव का किया जलाभिषेक किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव

Gold Silver Price Today : हद से भी ज्यादा बढ़ रहे हैं सोना चाँदी के दाम, कीमत जान छाया सन्नाटा

Gold Silver Price Today : दिसंबर का महीना जल्द ही खत्म होने वाला है। हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है. नया साल अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। अगर आप नया साल शुरू होने से पहले सोना खरीदने के मूड में हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। क्योंकि, सोने की कीमत में हर दिन भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना कभी महंगा तो कभी सस्ता होता नजर आ रहा है।

Gold Silver Price Today

हाल ही में सोने की कीमत में भारी गिरावट आई थी। Bankbazaar.com के मुताबिक, आज यानी 14 दिसंबर को भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है.

14 दिसंबर 2023 को भारत के विभिन्न शहरों में एक बार फिर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। 10 ग्राम की औसत कीमत 62,000 रुपये के आसपास देखी जा रही है। चांदी की कीमत 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम है. सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी आई है।

दिल्ली में सोने की कीमत क्या है?

राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,040 रुपये दर्ज की गई है.

मुंबई में सोने की कीमत

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत 57,650 रुपये, 24 कैरेट सोने की कीमत 62,890 रुपये है.

- Install Android App -

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,200 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,490 रुपये है.

जयपुर में सोने की कीमत क्या है?

जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,800 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,040 रुपये है.

पटना में सोने की कीमत

पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

यहां जानिए सोने की कीमत

Ibjarate.com के मुताबिक, आज 14 दिसंबर को 999 शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 62454 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है, जबकि कल यानी 13 दिसंबर को कीमत 61201 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सोने की कीमत में रातोरात एक बार फिर तेजी आने वाली है।

इसके साथ ही 995 शुद्धता (23 कैरेट) वाले सोने की कीमत 62204 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, 916 शुद्धता (22 कैरेट) वाले सोने की कीमत 57208 रुपये प्रति 10 ग्राम है, कल तक कीमत 56060 रुपये थी। 750 शुद्धता (18 कैरेट) वाले सोने की कीमत 46841 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की गई. 585 शुद्धता (14 कैरेट) वाले सोने की कीमत 36536 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है।