Train Accident Up: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरी, मची चीख फ़ुकार, 04 कि मौत सैकडो यात्रियों के घायल होने की सूचना!
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया।मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियां झिलाही स्टेशन के पास पटरी से उतर गईं।
इनमें 5 AC कोच थे। डिरेल होने के बाद AC के 3 कोच पलट गए। हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत हुई है। 28 यात्री घायल हैं। वही घायलों को निकाला जा रहा है। रेस्क्यू जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी ओर जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
स्थानीय लोग घायलों को ट्रेन की बोगियों से निकाल कर अस्पताल ले जा रहे है। वही डॉक्यरो की टीम अस्पताल में अलर्ट है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर कूदे। हर तरफ यात्रियों के सामान बिखरे हुए थे। घायलों को चारपाई पर लादकर मनकापुर अस्पताल पहुंचाया गया है।