jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

रीवा में नई शुरुआत: कार छोड़ साइकिल चलाएंगे सरकारी बाबू

रीवा। रीवा में मंगलवार को अनोखा नजारा देखने को मिला. जहां कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक साइकिल और पैदल ही ऑफिस जाते हुए दिखे। संभाग आयुक्त बीएस जामोद ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों को हफ्ते में एक दिन साइकिल, पैदल या सिटी ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आना होगा।

क्या है कमिश्नर का आदेश ?

दरअसल, रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन मंगलवार को कार्यालय आने साइकिल के उपयोग करने के लिए कहा है। उन्होंने आगे कहा कि जो कर्मचारी साइकिल का उपयोग नहीं कर सकते हैं, वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएं। क्षेत्र भ्रमण के लिए दो से तीन अधिकारी समन्वय कर पूल वाहन का उपयोग करें, जिससे निरीक्षण में सुगमता होगी। दो या तीन विभागों से संबंधित विषय का त्वरित समाधान किया जा सके।

- Install Android App -

आदेश के पीछे ये है वजह

कमिश्नर ने ईधन की बचत, पर्यावरण प्रदूषण के स्तर को कम करने और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से साइकिल से कार्यालय आने के लिए कहा। जिसके बाद आज मंगलवार को संभाग के सभी सरकारी कर्मचारी-अधिकारी साइकिल और पैदल दफ्तर पहुंचे।

रूटीन में लाना थोड़ी चुनौती है

रीवा कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण सुरक्षा और स्वास्थ की दृष्टिकोण से की गई है। इसको पूरी तरह रूटीन में लाना थोड़ी चुनौती है। लेकिन इसका पालन किया जाएगा. अपने दफ्तर पहुंचने के बाद बेहद सुखद अनुभव होने की भी बात कही। वही रीवा के जिला पंचायत के सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर पैदल ही अपने दफ्तर के लिए निकले उन्होंने कहा कि यह बेहद ही सुखद शुरुआत है। जिसे अब नियमित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी शुरुआत हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो दिन होनी चाहिए, इसके साथ ही संभाग के सभी सतना, सीधी, मैहर, सिंगरौली और मऊगंज के कलेक्टर बिना सरकारी वाहन का उपयोग किये अपने-अपने दफ्तर पहुंचे।