jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Gwaliear News : छात्रा को गुंडे ने अगवाकर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की,बोला- किसी से कुछ भी कहा तो मार डालूंगा

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 ग्वालियर | बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला  सामने आया है। इसमें छात्रा को गुंडे ने अगवा किया, फिर उसके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट की। इतना ही नहीं धमकाकर उससे कहा- अगर इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा। यह घटना कंपू स्थित शासकीय पद्मा विद्यालय के सामने की है। कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ और अपहरण की एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

उपनगर ग्वालियर के घासमंडी स्थित हथियापौर की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा बीते रोज कंपू इलाके से अपने घर लौट रही थी। वह शासकीय पद्मा विद्यालय के सामने से गुजर रही थी, तभी यहां अशोक पुत्र रामबाबू माहौर उम्र 19 साल निवासी सबलगढ़, मुरैना आया। यहां उसने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाया। इसके बाद उसे अपने साथ ले गया। यहां उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा को पीटा और उसे धमकाकर कहा कि अगर इसकी शिकायत किसी से भी की तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। छात्रा घबरा गई और किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद उसने स्वजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। सरेराह छेड़छाड़ की घटना तब हो गई, जब हाल ही में एक छात्रा की हत्या कर दी गई और पुलिस कड़ी सुरक्षा का दावा कर रही है। लेकिन अभी भी हालात पहले जैसे ही हैं।