jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Mandsor News : खून से पोस्टकार्ड लिखकर CM को भेजेंगी स्टाफ नर्स ,10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 मंदसौर। अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे नर्सिंग स्टाफ का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के चौथे दिन नर्सिंग स्टाफ ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे। इसमें हमारी मांगे पूरी करो, 2 ग्रेड लागू करो, रात्रिकालीन भत्ता प्रदान करो, पुरानी पेंशन लागू करो सहित अन्य मांगे लिखी गई। इस दौरान कुछ नर्से पीपीई किट पहनकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और सरकार को कोरोनाकाल में की गई डयूटी की याद भी दिलाई।

- Install Android App -

नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग स्टाफ भी हड़ताल पर ही हैं। 10 जुलाई से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल में जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं, नर्सिंग स्टाफ का आक्रोश भी बढ़ रहा है। बुधवार को रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को आगे बढ़ाते नर्सिंग स्टॉफ ने गुरूवार को खून से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखे। नर्सों ने अपना खून निकाला और फिर अपनी सभी मांगों को पोस्टकार्ड पर लिखा। इस सभी पोस्टकार्ड को मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल के वार्डो और ओपीडी में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।